SBI Personal Loan Kaise Le (SBI Instant Personal Loan Apply Online)

दोस्तों आप स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) से ऑनलाइन अप्लाई करके घर बैठे पर्सनल लोन कैसे ले सकते हैं, SBI से पर्सनल लोन लेने के लिए आपको किन किन डाक्यूमेंट्स की जरुरत होती है और किन किन टर्म्स और कंडीशंस को फॉलो करके आप SBI से पर्सनल लोन लेने के लिए एलिजिबल हो सकते हैं, SBI से आपको मैक्सिमम कितने अमाउंट तक का पर्सनल लोन मिल सकता है और उस लोन अमाउंट पर इंटरेस्ट कितने % का लगाया जायेगा, लोन अमाउंट वापस करने के लिए आपको कितने महीने का समय मिलता है और सबसे इम्पोर्टेन्ट बात कि इस पर्सनल लोन को लेने के बाद आपको कौन कौन से एक्स्ट्रा चार्जेस पे करने होते हैं यह सारी जानकारी आज हम इस लेख के माध्यम से आपसे शेयर करने वाले हैं। 

SBI Personal Loan Kaise Le | How to Apply SBI Instant Personal Loan Online


Some Types of SBI Personal Loan 

तो दोस्तों सबसे पहले मैं आपको बता दूँ कि SBI में पर्सनल लोन के भी कुछ प्रकार यानि टाइप्स होते हैं जैसे की SBI Pension Loan, SBI Xpress Credit, Loan Against Securities, SBI Quick Personal Loan इसी तरह के और भी बहुत सरे टाइप्स होते हैं। तो इस लेख में हम SBI Xpress Credit Loan के बारे में जानेंगे। 


SBI Xpress Credit Personal Loan Benefits 

  • इसका जो सबसे पहला बेनिफिट है वह यह है कि इसके तहत आप मैक्सिमम 20 लाख रूपए तक का लोन अमाउंट ले सकते हो। 
  • इस लोन अमाउंट पर जो इंटरेस्ट लगाया जाता है अगर आप वहीं लोन अमाउंट किसी दूसरे बैंक से लेते हो तो वहां पर जितना इंटरेस्ट लगाया जाता है उसके मुताबिक SBI में बहुत ही कम इंटरेस्ट चार्ज किया जाता है। 
  • साथ ही यहाँ प्रोसेसिंग फी भी बहुत कम देना होता है। 
  • डॉक्यूमेंट भी आपको यहाँ बहुत कम देना होता है। 
  • एक्स्ट्रा चार्जेस आपको यहाँ ना के बराबर देने होते हैं। 
  • यहाँ पर आपको गारंटर की बिलकुल भी जरुरत नहीं होती है यानि की आपको पता होगा अगर आप किसी अन्य बैंक से पर्सनल लोन लेते हैं तो वहां पर आपको गारंटर की जरुरत होती है  यानि कि आपको वहां पर कोई महंगी चीज का कागज देना होता है जैसे कि जमीन, घर इन सबका कुछ कागज देना होता है और उसके बेसेस पर आपको लोन मिलता है अन्यथा वहां किसी व्यक्ति को गारंटर बनाना होता है ताकि अगर आप वहां से लोन नहीं चूका पाए तो बैंक आपके उस प्रोडक्ट को सेल करके अपना लोन चुकता करले अन्यथा वह जो व्यक्ति गारंटर बने हैं उन्हें वहां पर लोन अमाउंट पे करना होगा। लेकिन यहाँ पर आपको की जरुरत नहीं होती है। 


SBI Xpress Credit Loan Eligibility 

  • दोस्तों यहाँ पर जो भी व्यक्ति इसके तहत लोन लेना चाहते हैं उनका मिनिमम ऐज 18 साल होना चाहिए। 
  • सिविल स्कोर अच्छा होना चाहिए। अगर आपके सिविल स्कोर में कोई भी प्रॉब्लम है तो आप पहले उसे सुलझा लीजिये। अगर आपका सिविल स्कोर ख़राब है तो उसे इम्प्रूव कर लीजिये उसके बाद आप लोन के लिए अप्लाई कीजिये क्योंकि अगर आपका सिविल स्कोर है तो आपको यहां लोन नहीं मिलेगा। 
  • यह लोन सिर्फ वैसे व्यक्ति को मिलेगा जो जॉब करते हो। और साथ में उनका जो सैलरी अकाउंट है वह SBI में होना चाहिए तभी आपको लोन मिल सकता है। 
  • जो जॉब करते हैं उनका इनकम मिनिमम 15 हजार का होना चाहिए या फिर उससे ज्यादा होना चाहिए तभी उन्हें यह SBI Xpress Credit Loan मिल सकता है। 
  • EMI / NMI Ratio 50% से कम होना चाहिए यानि की इसका मतलब यह है कि अगर आपका इनकम 50 हजार का है तो आप अगर पहले से कोई लोन लिए हुए हैं या कोई  प्रोडक्ट EMI पर लिए हुए हैं तो वह टोटल EMI अमाउंट जोड़ करके 25 हजार रूपए से कम होना चाहिए यानि कि 50% से कम होने चाहिए तभी आपको यहाँ SBI Xpress Credit Personal Loan के तहत लोन मिल सकता है। 
 

SBI Personal Loan Lene Ke Liye Documents 

जैसा की हमने पहले भी बताया दोस्तों कि SBI में पर्सनल लोन लेने के लिए आपको बहुत ही कम डाक्यूमेंट्स देने होते हैं क्योंकि आप जब इस लोन के लिए अप्लाई करोगे तो वहां पर आपको सैलरी अकाउंट का डिटेल देना होगा। और अगर आपका पहले से ही इस बैंक में अकाउंट है तो आप तो सारा डाक्यूमेंट्स पहले से ही दे चुके हैं इसलिए आपको यहाँ डाक्यूमेंट्स बहुत ही कम देने होते हैं। 



SBI Me Aap Kitne Amount Tak Ka Loan Le Sakte Hain?

यहाँ पर दोस्तों पर्सनल लोन दो टाइप के होते हैं। पहला होता है टर्म लोन और दूसरा होता है ओवरड्राफ्ट लोन। तो अगर आप टर्म लोन लेते हैं तो आपको यहाँ मिनिमम 25 हजार का लोन लेना पड़ेगा। वहीं अगर आप मैक्सिमम लोन अमाउंट जानना चाहते हैं तो वह होता है 20 लाख का तानी की 20 लाख रूपए तक का लोन आप इसके तहत ले सकते हैं। 

अब अगर हम बात करे ओवरड्राफ्ट लोन की तो यह ओवरड्राफ्ट आखिर होता क्या है? ओवरड्राफ्ट लोन में जैसा कि आप मान लीजिये आपने 5 लाख रूपए का लोन लिए और बीच में अगर आपके पास कहीं से एक्स्ट्रा पैसे आए तो अगर आप उस पैसे को बैंक में जमा करा देते हैं तो वहां पर जो ब्याज लगना था वह टोटल अमाउंट पर नहीं बल्कि जितना जमा कराए हैं उसके बाद जो बाकि बचता है लोन अमाउंट उस पर लगेगा यानि कि आपको ब्याज कम देना पड़ता है। तो अगर आपको ओवरड्राफ्ट लोन की फैसिलिटी मिलती है तो वैसे कंडीशन में आपको मिनिमम 5 लाख रूपए तक का लोन लेना होगा और मैक्सिमम 20 लाख रूपए तक आप इसमें भी लोन ले सकते हैं। 

यहाँ पर दोस्तों आपका जो मंथली इनकम होता है उसका 24 गुना तक का ही लोन ज्यादातर लोगों को मिल पाता है। बहुत कम लोग इससे ज्यादा लोन ले पाते हैं। 

Loan Amount Wapas Karne Ke Liye Repayment Time 

दोस्तों यहाँ पर आप चाहे टर्म लोन लीजिये या ओवरड्राफ्ट लोन लीजिये दोनों लोन में आपको 6 महीने का समय मिलता है लोन अमाउंट को वापस करने के लिए और मैक्सिमम 6 साल यानि 72 महीने तक का समय मिल सकता है आपको। 


SBI Personal Loan Apply Online 

दोस्तों अगर आप ऑफलाइन लोन लेना चाहते हैं तब तो आप आसानी से बैंक जा करके लोन ले सकते हैं लेकिन अगर आप ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके पास दो ऑप्शन होते हैं। पहला होता है कि आप SBI के ऑफिसियल वेबसाइट पर जा करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहां पर आपको कुछ सिंपल स्टेप्स पुरे करने होते हैं आपको कुछ अकॉउंट नंबर, नाम और पर्सनल डिटेल फिल करने होते हैं फिर आपका लोन अप्लाई हो जाता है। और दूसरा तरीका है Yono Application का। इस अप्लीकेशन को आपको  सबसे पहले प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा फिर आपको उसमें रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्टर होने के बाद आपको लेफ्ट कार्नर में जो थ्री लाइन्स होते हैं उस पर आपको क्लिक करना है। उस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक लोन का ऑप्शन आएगा आपको उस पर क्लिक करना है तब वहां पर एक  SBI Xpress Credit Loan का एक ऑप्शन आ जायेगा उस पर आपको क्लिक करके लोन को अप्लाई करने के पेज में चले जाना है। वहां आपको एलिजिबिलिटी, डाक्यूमेंट्स यह सारी चीजें बताई जाएगी और फिर आपको Apply Now का एक बटन मिलेगा जहाँ से आप  SBI Xpress Credit Personal Loan को अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के बाद कुछ समय या कुछ दिन के बाद बैंक के तरफ से आपको कॉल आएगा वह आपसे कुछ डिटेल्स पूछेंगे, आपका डाक्यूमेंट्स वेरीफाई करेंगे और उसके बाद दोस्तों अगर आप एलिजिबल होंगे तो बहुत ही कम समय में तो आपको आपका लोन अमाउंट आपके बैंक अकाउंट में मिल जाएगा। 



तो दोस्तों इस लेख में हमने जाना कि आप SBI से पर्सनल लोन कैसे ले सकते हैं? SBI Personal Loan Kaise Le, How to Apply SBI Instant Personal Loan Online उम्मीद करते हैं आपको इस लेख में वह सारी जानकारी मिली होगी जिसकी आपको जरुरत है।  

दोस्तों अगर आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे और अगर इस लेख में आपको कोई गलती दिखे तो कमेंट में जरूर बताइये। 


Read More Post -