हेलो फ्रेंड्स, मेरा नाम है सोनाली और आज में आपको इस लेख में बताने कुछ ऐसी चीजे बताने वाली हूँ जो आपको लोन से से पहले जरूर धयान रखनी चाहिए Things to Cosider Before Geting a Loan Hindi, अगर आप लोन लेने से पहले इन चीजों का ख्याल रखते है तो आप कभी भी कर्ज के जाल में नहीं फसेंगे और न ही आपको इन सब में कोई प्रॉब्लम आएगी। तो चलिए जाम लेते है वह 9 चीजे क्या है।
हर इंसान को लाइफ में कभी न कभी लोन लेने की जरुरत जरूर पड़ती है। जरुरत के हिसाब से लोन छोटा या बड़ा हो सकता है, जैसा की घर या गाड़ी खरीदते वक्त हमें लोन की जरुरत पड़ सकती है या फिर अचानक किसी बड़े खर्चे के आ जाने पर हम अपने दोस्त, रिश्तेदार या ऑफिस में साथ काम करने वाले इंसान से पैसे उधार लेते है वरना बड़े खर्चे के भुगतान हम क्रेडिट कार्ड से करके उसको अपने सुविधा के हिसाब से फ्यूचर में चुकाते है। तो इस तरह से लोन छोटा हो या बड़ा इसकी जरुरत समय-समय पर हर किसी को पड़ती रहती है। तो चलिए अब जान लेते है वह चीजे जिन्हे हमें लोन लेने से पहले ध्यान रखना चाहिए।
9 Things to Cosider Before Geting a Loan in Hindi
#1. रीपेमेंट कैपिसिटी के हिसाब से लोन:
रीपेमेंट कैपिसिटी के हिसाब से ही लोन लेना चाहिए। कर्ज किसी भी तरह से लीजिए लेकिन इतना ध्यान रखिये कि यह अमाउंट आपके कर्ज चुकाने की कैपिसिटी के हिसाब से होना चाहिए यानि आपके रेगुलर इनकम से पैसा बचाकर आप लोन की रकम एक निश्चित समय में चूका पाने में कैपेबल होना चाहिए। आपके कूल केस के मासिक कर्ज आपके मासिक आय से 15% से ज्यादा नहीं होने चाहिए।
अगर आप 40 हजार रूपए महीना कमाते है तो आपके सभी तरह की कर्ज की EMI 6 हजार रूपए से ज्यादा नहीं होने चाहिए। इससे ज्यादा EMI होने पर आपके फ्यूचर की स्कीम्स मंथली बजेट इफेक्टिव हो सकती है।
#2. EMI फिक्स्ड टाइम पर कीजिए:
इस बात का जरूर ध्यान रखिये कि कर्ज चाहे छोटे समय के लिए हो जैसे क्रेडिट कार्ड का बिल या फिर लम्बे समय के लिए हो जैसे होम लोन, भुगतान आप हमेशा समय पर ही करिये। अगर आप एक भी कर्ज देने से चूक जाते है या फिर पेमेंट में देरी करते है तो इसका असर सीधा क्रडिट प्रोफाइल पर पड़ता है, जिसकी बजह से फ्यूचर में लोन पाने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
#3. कर्ज कम से कम समय के लिए लें:
लोन चुकाने का समय जितना जितना लंबा होता है, उतना ही ज्यादा अमाउंट आपको लोन के भुगतान में चुकाना पड़ता है। लोन का टाइम जितना छोटा होताहै उतना ही अच्छा होता है। लोन चुकाने का टाइम पीरियड बढ़ाने पर EMI का अमाउंट तो कम हो जाता है लेकिन टोटल लोन का अमाउंट बढ़ जाता है क्यूंकि आप उसको ज्यादा टाइम तक चुकाते है।
#4. निवेश करने के लिए कर्ज न लीजिये
इन्वेस्ट करने के लिए पैसे उधार मत लीजिये। कन्फर्म रिटर्न देने वाले इन्वेस्ट ऑप्शन जैसे फिक्स्ड डिपाजिट, बांड कभी भी लोन पर किये जाने वाले ब्याज की बराबरी नहीं कर सकते। अपने खर्चो को पूरा करने के लिए आपको कभी भी लोन नहीं लेना चाहिए।
#5. फ्यूचर प्लान्स को इन्फ्लुएंस्ड नहीं करना चाहिए
आसान भाषा में समझे तो कभी भी अपने बच्चों पढाई या शादी के लिए रिटायरमेंट फंड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पढाई के लिए लोन और स्कॉलरशिप जैसे ऑप्शन मौजूत है, जिनमे पढाई का खर्चा कवर होता है। लेकिन मार्किट में ऐसा कोई भी अट्रैक्टिव प्रोडक्ट नहीं है जिसके जरिये आप अपनी रिटायरमेंट की जरूरतों को पूरा कर सके। तो इसके लिए ध्यान रखे की रिटायरमेंट योजना भी बच्चे के पढाई जितना ही जरुरी होता है। एक अच्छी फाइनेंसियल प्लानिंग की खासियत यहीं होती है कि एक जरुरत को पूरा करने लिए दूसरी जरुरु चीज की प्लान को इफेक्टिव नहीं करना चाहिए।
#6. सभी कर्ज एक जगह से लें:
अगर आपने एक से ज्यादा लोन ले रखे है और ये सब अलग-अलग बैंक या फाइनेंसियल कंपनीज से है तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि इन सभी को एक ही बैंक या फाइनेंसियल कंपनी में ट्रांसफर करवा ले। लोन की रकम एक जगह हो जाने पर बैंक आपको बैलेंस ट्रांसफर जैसी फैसिलिटीज के अंडर आकर्षित ब्याज दरें ऑफर करता है। ऐसा करने से आप पर EMI का बोझ कम हो जायेगा, साथ ही समय-समय पर मिलने वाली एक्स्ट्रा इनकम का भी इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए कर सकते है।
# 7. बड़े लोन के साथ इन्सुरेंस जरूर लें:
अगर आप होम लोन या कार लोन जैसी कोई बड़ा लोन लेते है, तो साथ में इन्सुरेंस लेना नहीं भूलना चाहिए। ऐसा इसलिए क्यूंकि अगर आपको कुछ हो जाता है और आपका डिपेंडेंट लोग EMI नहीं चूका पाते है तो कर्ज देने वाला आपके असेस्ट्स से ले लेता है। टर्म प्लान लेने से आपकी गैर हाजरी में घरवालों को इकोनोपिक्ल तंगी से नहीं झूझना पड़ेगा।
#8. कर्ज से जुड़ी शर्तें जरूर पढ़े:
किसी भी एक्सीडेंटली सिचुएशन से बचने के लिए लोन लेते समय नियम और शर्तें जरूर पढ़ने चाहिए। अगर आप क़ानूनी दस्तावेज का मतलब नहीं समझ पा रहे है तो किसी फाइनेंसियल एडवाइज़र की मदद लीजिये।
#9. लोन लेने से पहले प्रॉपर्टी कीमत पता करें:
अगर आप कर्ज लेकर कोई प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो मार्किट में कीमतों की तुलना जरूर कर लीजिये। सही डील मिलने पर आपको हो सकता है कि आपको कम अमाउंट का ही लोन लेना पड़े। लोन का अमाउंट जितना कम होगा, लोन लेने वालों के लिए उतना ही अच्छा होगा।
तो फ्रेंड्स, आज के इस लेख में हमने आपको बताया है वह 9 चीजे जो आपको लोन लेने से पहले याद रखने है। अगर आप इस बातों को ध्यान में रखेंगे तो आप कभी भी कर्ज के जाल में नहीं फसेंगे और न ही आपका बजेट ख़राब होगा। तो मुझे उम्मीद है आपको इस लेख, लोन लेने से पहले इन चीजों का ख्याल जरूर रखे - Things to Cosider Before Geting a Loan Hindi से बहुत कुछ जानकारी मिली होगी।
0 Comments