नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख में हम बात करने वाले हैं कि पर्सनल लोन क्या होता है? पर्सनल लोन लेने के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट की जरुरत होती है? और पर्सनल लोन लेने का प्रोसेस क्या होता है? 

पर्सनल लोन कैसे लें? - How to Get Personal Loan in Hindi?

How to Get a Personal Loan in Hindi? 

पर्सनल लोन की जानकारी न होने की बजह से अक्सर लोग पर्सनल लोन लेने से घबराते है, जबकि पर्सनल लोन ले करके हम अपनी काफी सारी पर्सनल समस्या का समाधान कर सकते है, जैसे की बच्चों की फीस देनी हो, किसी का इलाज कराना हो या फिर किसी को कुछ महँगा गिफ्ट देना हो तो असेही काफी सारे काम हम पर्सनल लोन लेकर कर सकते हैं। बैंक जो प्रायोरिटी देते है वह ज्यादातर सैलेरी लोगों को प्रायोरिटी देते है, इसलिए आपका किसी बैंक में सैलेरी अकाउंट है तो आपको और भी आसानी से पर्सनल लोन मिल जाता है। 


पर्सनल लोन क्या होता है? 

पर्सनल लोन बैंक द्वारा दिया जाने वाला एक लोन होता है जो बैंक आपके अच्छे क्रेडिट स्कोर के आधार पर आपको प्रोवाइड करती है। पर्सनल लोन में 2 चीजे मेन होती है -

1. डाक्यूमेंट्स की डिमांड होती - पहली चीज तो यह है कि पर्सनल लोन बहुत ही कम डॉक्यूमेंटेशन पर मिल जाता है, इसके लिए आपको प्रॉपर्टी के कागजात या कोई और दूसरी डाक्यूमेंट्स की जरुरत नहीं पड़ती है बल्कि नार्मल से डाक्यूमेंट्स दे करके आप आसानी से ये लोन ले सकते है। 

2. इंटरेस्ट रेट हाई होता है - दूसरी चीज यह है की पर्सनल लोन का जो इंटरेस्ट रेट होता है वह काफी हाई होता है। अगर आप होम लोन लेना चाहते है, गोल्ड लोन लेना चाहते है और इस तरह का अगर आप कोई दूसरा लोन लेना चाहते है तो उसमें जो इंटरेस्ट रेट है वह काफी कम होता है, लेकिन पर्सनल लोन का इंटरेस्ट रेट काफी हाई होता है। 

पर्सनल लोन के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स 

अगर देखा जाये तो पर्सनल लोन के लिए बैंक सिर्फ 2 चीजे कन्फर्म करते हैं-

 1. क्रेडिट स्कोर अच्छा हो - क्रेडिट स्कोर अगर आपका सही है, 750-950 तक है तो आपको आसानी से लोन मिल  जायेगा, लेकिन आपका क्रेडिट स्कोर अगर 750 से कम है तो फिर आपको लोन नहीं मिलता है। क्रेडिट स्कोर बनता है आपका कि अगर आपके पास कोई क्रेडिट कार्ड है तो आप उसका बिल कैसे पे करते है या अगर आपने पहले से कोई लोन लिया हुआ है तो आप उसकी EMI कैसे पे करते है, अगर आप समय पर पे करते है तो फिर आपका क्रडिट स्कोर काफी अच्छा बना रहता है। 

2. लोन चुकाने की कैपिसिटी- दूसरी चीज बैंक ये देखती है कि आप उस लोन को चुकाने की कैपिसिटी रखते है या नहीं रखते है। इसके लिए बैंक दो चीजे देखती है - 
  • सलारिएड (Salaried)
  • सेल्फ एम्प्लॉयड (Self Employed) 

सलारिएड (Salaried): अगर आप सलारिएड है तो बैंक आपको आसानी से लोन प्रोवाइड कर देती है। इसके लिए बैंक आपसे 3 महीने की सैलेरी स्लिप लेती है। 


सेल्फ एम्प्लॉयड (Self Employed): अगर आप सेल्फ एम्प्लॉयड है तो भी आपको आसानी से लोन मिल जाता है, लेकिन उसके लिए आप क्या काम करते है? कितनी इनकम होती है? और जहाँ पर काम करते है वहाँ का अड्रेस क्या है? यह सब डिटेल्स बैंक आपसे लेती है। 

 बसीकली पर्सनल लोन लेने के लिए 2 चीजों की आवश्यकता होती है, पहला तो आपका क्रडिट स्कोर यानि सिविल स्कोर अच्छा होना चाहिए और दूसरा ये कि आप उस लोन को चुकाने की कैपिसिटी रखते है या नहीं रखते है, उसके लिए आपका सलारिएड और सेल्फ एम्प्लॉयड होना बहुत जरुरी है। अगर आप ये दोनों आवश्यकताओं को पूरा  कर देते हैं तो आपको आसानी से पर्सनल लोन मिल जाता है। 


पर्सनल लोन लेने का प्रोसेस 

अब हम बात करते है कि पर्सनल लोन लेने का प्रोसेस क्या है यानि पर्सनल लोन के लिए हम अप्लाई कैसे करे? पर्सनल लोन 2 तरह से मिलता है, या तो बैंक आपको खुद कहता है पर्सनल लोन लेने के लिए, जैसे HDFC बैंक है, Axis बैंक है। तो इनकी नेट बैंकिंग में आपको जो ऑफर्स होते है उसमें लिखा हुआ शो हो जाता है कि आप जो है वो 2 लाख का पर्सनल लोन लेने के लिए कैपेबल है या 5 लाख रूपए का लोन लेने के लिए कैपेबल है तो इस तरह के ऑफर्स आपको मिलते है। 

 अगर बैंक आपको खुद ऑफर करता है तो फिर तो काफी आसान हो जाता है पर्सनल लोन लेना, क्यूंकि बैंक जब आपको ऑफर करता है तो पहले ही आपका क्रेडिट स्कोर यानि सिविल स्कोर चेक कर लेते हैं। सिविल स्कोर जब अच्छा होता है तभी बैंक आपको पर्सनल लोन लेने के लिए ऑफर करता है। उस सिचुएशन में आपको सिर्फ सलारिएड या सेल्फ एम्प्लॉयड का डॉक्यूमेंट देने  और आपको आसानी से पर्सनल लोन मिल जाता है। 

दूसरा ये है कि आप खुद बैंक में अप्लाई कर सकते है पर्सनल लोन के लिए। इसके लिए जिस बैंक में आपका अकाउंट है आपको वहीं जाना चाहिए, क्यूंकि ज्यादातर बैंक्स जो है वह अपने कस्टमर्स को ही पर्सनल लोन प्रोवाइड करते हैं। लेकिन अगर आप किसी दूसरे बैंक में जा करके पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करेंगे तो सबसे पहला प्रश्न उनका यही होगा कि जहाँ पर आपका अकाउंट है वहां आपने पर्सनल लोन लेने के लिए अप्लाई क्यों नहीं किया है? 

इसलिए आप उसी बैंक में जाये जहाँ पर आपका अकाउंट है और वहां जाकर ही पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करे। 

पर्सनल लोन प्रोसेस - 
  • अपने बैंक में जाएं 
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरे 
  • आईडी, अड्रेस प्रूफ लगाना है (आधार कार्ड, पैन कार्ड)
  • सैलेरी या अपने काम की डिटेल्स 

तो ये सारी चीजे करने के बाद आपको आसानी से पर्सनल लोन मिल जाता है।

पर्सनल लोन लेने से पहले सावधानियां 

 पर्सनल लोन लेना काफी इजी होता है क्यूंकि इसमें डॉक्यूमेंटेशन की जरुरत नहीं होती है लेकिन पर्सनल लोन लेने से पहले आपको कुछ सावधानियां भी परखनी होती है। 

1.  पर्सनल लोन लेने से पहले सोच समझकर फैसला ले, क्यूंकि इसका इंटरेस्ट रेट काफी हाई होता है। 

2. पर्सनल लोन आपको तब लेना चाहिए जब आपके पास कोई दूसरा ऑप्शन न हो, मतलब कि आपके पास कोई प्रॉपर्टी न हो, गोल्ड न हो। लेकिन अगर आपके पास प्रॉपर्टी या गोल्ड वैगेरा है तो फिर आप गोल्ड लोन या प्रॉपर्टी लोन ले सकते है। 

3. पर्सनल लोन आपको तभी लेना चाहिए जब आप उसकी EMI पे करने की कैपिसिटी रखते हो। 

4. जब भी आप पर्सनल लोन लेने के लिए अपना आईडी प्रूफ, अड्रेस प्रूफ देते है तो आपको उस पर दस्तखत करके लिख देना चाहिए कि ये सिर्फ पर्सनल लोन लेने के लिए है। 

5. हमेशा आपको पर्सनल लोन किसी बड़े बैंक से ही लेना चाहिए। 

6. पर्सनल लोन आपको हमेशा उसी बैंक से लेना चाहिए जिसमें आपका अकाउंट है, क्यूंकि जिस बैंक में आपका अकाउंट होगा वहां आपको आसानी से लोन मिल जाता है। और दूसरा कि वह आपको पहले से ही जानते है इसलिए वह आपको लोन देने के लिए ज्यादा डॉक्यूमेंटेशन की भी मांग नहीं करेंगे और लोन न चुकाने की बजह से आपको ज्यादा परेशान भी नहीं करेंगे। 


तो दोस्तों हमने इस लेख में आपको बताया की पर्सनल लोन क्या होता है? पर्सनल लोन लेने के लिए किन किन डॉक्युमेंट्स की जरुरत होती है? और पर्सनल लोन लेने का प्रोसेस क्या होता है? उम्मीद करते है आपको यह लेख पसंद आया होगा।


Related Post: