Axis Bank से Personal Loan कैसे लें? Axis Bank Se Personal Loan Kaise Le , Axis Bank Instant Personal Loan Apply Online Hindi
दोस्तों आपका एक बार फिरसे स्वागत है हमारे इस ब्लॉग लोन सहायता में और आज मैं इस लेख में आप सबको बताने वाली हूँ कि आप एक्सिस बैंक से ऑनलाइन अप्लाई करके 15 लाख रूपए तक का पर्सनल लोन कैसे ले सकते हैं। एक्सिस बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए आपके पास कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स होने चाहिए, किन किन टर्म्स एंड कंडीशन को फॉलो करके आप पर्सनल लोन लेने के लिए एलिजिबल हो सकते हैं और यहाँ से अगर आप लोन लेते हैं तो लोन अमाउंट पर कितने परसेंट इंटरेस्ट रेट देना पड़ेगा और कितने महीनो का समय मिलेगा लोन अमाउंट वापस करने के लिए, एक्सिस बैंक से लोन लेने के बेनिफिट्स क्या क्या है? और सबसे इम्पोर्टेन्ट बात, बहुत सारे लोगों का कहना हैं कि लोन लेने के बाद आपको बहुत सारे एक्स्ट्रा चार्जेज पे करने होते हैं तो क्या यह सही है? और अगर सही है तो कौन कौन से एक्स्ट्रा चार्जेज पे करने हँगे यह सब कुछ आज हम इस लेख के जरिए डिसकस करेंगे। तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं।
Axis Bank से Personal Loan लेने के Benefits
तो दोस्तों सबसे पहले हम बात करेंगे की एक्सिस बैंक से पर्सनल लोन लेने के बेनिफिट्स क्या क्या हैं यानि फायदे क्या।
1. इसका सबसे पहला बेनिफिट यह है कि यहाँ से आप 50,000 to 15 लाख रूपए तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं।
2. इस अमाउंट को वापस करने के लिए आपको 12 to 60 महीने तक का समय मिल सकता है। यह फ्लेक्सिबल होता है, आप 12 to 60 महीने के बीच में किसी भी महीने को सेलेक्ट कर सकते हैं लोन अमाउंट को वापस करने के लिए।
3. तीसरा बेनिफिट यह है कि आप अगर एक्सिस बैंक के पहले से ही एक कस्टमर है तो यहाँ पर आपके लोन अमाउंट पर लोअर इंटरेस्ट रेट चार्ज किया जायेगा यानि ऐसे व्यक्ति जो एक्सिस बैंक के पहले से कस्टमर नहीं है उनसे कम इंटरस्ट रेट आपको देना होगा।
4. इस लोन मैं आपको बहुत ही कम डॉक्यूमेंट देने की जरुरत होती है और यहाँ पर आपका लोन भी बहुत जल्द एप्रूव्ड हो जाता है और कुछ ही समय में यह लोन अमाउंट आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है।
तो दोस्तों यह थे एक्सिस बैंक से पर्सनल लोन लेने के कुछ बेनिफिट्स।
कौन कौन से लोग Axis Bank Personal Loan ले सकते हैं?
अब बात करते हैं की कौन कौन से लोग एक्सिस बैंक से पर्सनल लोन ले सकते हैं? इसका एलिजिबिलिटी क्रिटिरिआ क्या है?
1. जिनके नाम से भी आप लोन लेना चाहते हैं उनका ऐज मिनिमम 21-60 साल होना चाहिए और अगर उनका ऐज 21 साल से कम है 60 साल से ज्यादा है तो वह एक्सिस बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए अप्लाई नहीं कर सकते।
2. जिनके नाम से भी आप लोन लेना चाहते हैं वह एक सलारिएड पर्सन (Salaried Person) होना चाहिए, सलारिएड एम्प्लाइज (Salaried Employees) होना चाहिए, सलारिएड डॉक्टर (Salaried Doctor) होना चाहिए, गवर्नमेंट सेक्टर में एम्प्लॉय (Government Sector Employees) होने चाहिए, पब्लिक सेक्टर में एम्प्लॉय (Public Sector Employees) होने चाहिए या फिर किसी भी पब्लिक या प्राइवेट कंपनीज (Employees of Various Public and Private Companies) एम्प्लाइज होने चाहिए, यानि की उनको कहीं न कहीं से रेगुलर सैलरी आते रहना चाहिए।
3. उनका मिनिमम नेट मंथली इनकम 15, 000 का होना चाहिए। अगर उनका इनकम 15, 000 से कम है तो उनको यहाँ लोन के लिए एलिजिबल नहीं माना जाएगा।
यहाँ पर लोन लेने के लिए आपको कितने डाक्यूमेंट्स की जरुरत होगी?
1. डाक्यूमेंट्स यहाँ सबसे पहले आपको KYC डाक्यूमेंट्स देना होगा जिसके तहत की आपको Identity Proof और Address Proof ये दोनों देने होंगे।
2. दूसरा यहाँ आपको Income Proof देना होगा जिसके तहत की आप लास्ट 2 month का सैलरी स्लिप दे सकते हैं।
3. तीसरा यहाँ पर आपको लास्ट 3 month का बैंक स्टेटमेंट देना होता है। जिस बैंक में आपका सैलेरी आता है अगर आप उसका स्टेटमेंट यहाँ देते हैं तो लोन एप्रूव्ड होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।
4. यहाँ पर आपको Duly filled application form यानि जो लोन का एप्लीकेशन फॉर्म है और Duly filled loan agree. with ECS form यह दोनों देना होता है।
तो दोस्तों इन सारी डाक्यूमेंट्स की आपको जरुरत पड़ सकती है एक्सिस बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए।
Axis Bank से Personal Loan लेने के लिए Online Apply कैसे करे?
दोस्तों जब बात आती है अप्लाई करने की तो यहाँ पर तो केटेगरी में लोगों को डिवाइड किया जाता है। पहला वैसे लोग जिनका एक्सिस बैंक में पहले से अकाउंट है, यानि जो पहले से एक्सिस बैंक के कस्टमर हैं और दूसरा वैसे लोग जिनका एक्सिस बैंक में पहले से अकाउंट नहीं है, यानि जो पहले से एक्सिस बैंक के कस्टमर नहीं हैं।
तो सबसे पहले हम बात करते हैं वैसे लोगों की जिनका एक्सिस बैंक में अकाउंट नहीं है। उनको पहले एक्सिस बैंक के ऑफिसियल वेबसाइट पर यानि
axisbank.com पर चले जाना है। वहां जब आप जाते हैं तो वहां पर आपको राइट साइड में Apply Now का ऑप्शन दिखेगा। आप जैसे ही उसमें क्लिक करेंगे तो आपके पास बहुत सारे ऑप्शन आएंगे। आपको उन सारे ऑप्शन में से सिर्फ Instant Personal Loan पर क्लिक करना है। जैसे ही आप उस पर क्लिक करते हैं तो वहां आपको दो ऑप्शन मिलेंगे, पहला I am an existing customer और दूसरा I am not an Axis Bank Customer तो यहाँ आपको I am not an Axis Bank Custom ऑप्शन पर क्लिक करना है। जब आप उसमें क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक पॉपअप खुलकर आएगा। उसमें आपको अपने सिटी और इनकम रेंज सबमिट कर देना है।
जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करते हैं उसके बाद आपको अपना डेट ऑफ़ बर्थ, फ़ोन नंबर और पैन कार्ड फिल करने के लिए कहेगा। यह सब फिल करने के बाद आपके मोबाइल OTP जायेगा और उसके आगे आपको बेसिक डिटेल फिल करने होते हैं। उसके बाद आपको पता चल जायेगा आपके पैन कार्ड डिटेल के बेसेस पर कि आपको एक्सिस बैंक से लोन मिल सकता है या फिर नहीं मिल सकता है। अगर मिल सकता है तो कितने अमाउंट तक का मिल सकता है?
अब बात करते हैं वैसे लोगों की जिनके सिटी का नाम दिया हुआ नहीं था। तो उन्हें others को सेलेक्ट कर लेना है। जैसे ही वह others सेलेक्ट करते हैं तो वहां उनके सामने एक फॉर्म फिल करने का पेज आएगा जहाँ उन्हें कुछ बेसिक डिटेल्स भरने होते हैं और फिर सबमिट पर क्लिक देना है। सबमिट करने के बाद उन्हें कुछ समय के लिए वेट करना है। तब उन्हें बैंक के तरफ से कॉल आ जायेगा। बैंक उनके डिटेल के हिसाब से पहले ही चेक करके रखेंगे कि उनको कितने तक का लोन अमाउंट मिल सकता है। तब जब वह कॉल आए तो वहां से आप सारी डिटेल जान सकते हैं। और उसके बाद आप एक्सिस बैंक से पर्सनल लोन ले सकते हैं।
अब बात आती है वैसे लोगों की जो बैंक के पहले से कस्टमर हैं। तो उनको I am not an Axis Bank Customer को सेलेक्ट कर लेना है। इसके बाद उनके सामने पहले की तरह उनसे उनका डेट ऑफ़ बर्थ, फ़ोन नंबर और पैन कार्ड फिल करने के लिए कहेगा आपको वह सब फिल करके Send OTP पर क्लिक कर देना है। सेम प्रोसेस आपको यहाँ भी करना है।
इसके अलावा दोस्तों आप यहाँ अपने Customer ID और Password के माध्यम से भी लग इन हो सकते हैं और लग इन होने के बाद उनको पता चल जायेगा कि उनको एक्सिस बैंक से लोन मिल सकता है या नहीं।अगर मिल सकता है तो कितने तक का अमाउंट मिल सकता है वह भी पता चल जायेगा।
Axis Bank से Personal Loan लेने पर कितने % का Interest Rate देना होगा?
दोस्तों Interest Rate पर आपको यहाँ वेबसाइट के हिसाब से 12% - 24% तक का Interest Rate लग सकता है। लेकिन अब तक जिन्होंने भी एक्सिस बैंक से पर्सनल लोन लिया है उनमें ज्यादातर लोगों का कहना है कि उन्हें यहाँ पर 12% - 14% तक का Interest Rate चार्ज किया गया है।
तो दोस्तों उम्मीद है कि आपको इस लेख से बहुत हेल्प मिली होगी। तो अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो आप कमेंट करके बता सकते हैं और अगर आप एक्सिस बैंक से लोन लेना चाहते हैं ऑनलाइन तो सारी चीजों को अच्छे से जानकर ही और चेक करकर ही ले।
अन्य पोस्ट -
0 Comments