HDFC Bank Se Personal Loan Kaise Le, दोस्तों आप HDFC बैंक से पर्सनल लोन कैसे ले सकते हैं? और HDFC बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए आपके पास कौन कौन से डाक्यूमेंट्स होने और किन किन टर्म्स और कंडीशन को फॉलो करके आप HDFC बैंक से पर्सनल लोन लेने के लील्ये एलिजिबल हो सकते हैं? यह सारी बातें आज मैं आपको इस लेख में बताने वाली हूँ। और अगर आप यहाँ से पर्सनल लोन लेना चाहते है तो आपको मैक्सिमम कितने तक का लोन आपको मिल सकता है और उस लोन अमाउंट को वापस करने के लिए आपको कितने महीने तक का समय मिल सकता है, इसमें आपको कितने परसेंट का इंटरेस्ट देना पड़ता है और लोन लेने के बाद आपको कौन कौन से एक्स्ट्रा चार्जेज पे करने होते है यह सारी बातें भी आज हम इस लेख जानेंगे। तो चलिए शुरू करते है।
HDFC बैंक से लोन लेने के कुछ फायदे | HDFC Bank Se Personal Loan Lene Ke Benefits
- दोस्तों यहाँ पर सबसे पहला बेनिफिट ये है कि अगर आप HDFC के प्री-एप्रूव्ड कस्टमर है यानि की आपको HDFC की तरफ से ऑफर किया गया है कि आप इतने अमाउंट तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं, तब अगर आप HDFC से पर्सनल लोन लेना चाहते है तो आप सिर्फ 10 सेकंड में वह लोन अमाउंट अपने बैंक अकाउंट में पा सकते हैं यानि की आप HDFC से सिर्फ 10 सेकंड में पर्सनल लोन ले सकते हैं। और अगर आप प्री-एप्रूव्ड कस्टमर नहीं है यानि कि आप खुद से HDFC से पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो ऐसे कंडीशन में आपको HDFC से पर्सनल लोन लेने में 4 घंटे तक का समय लग सकता है, यानि की सारा प्रोसेस कम्पलीट करने के बाद आपका लोन अमाउंट आपके बैंक अकाउंट में सिर्फ 4 घंटो में आ जायेगा।
- इसका दूसरा बेनिफिट ये है की कि HDFC से आप ऑनलाइन अप्लाई करके भी इतने ही समय में पर्सनल लोन ले सकते हैं।
- साथ ही आपको यहाँ बहुत सारी इन्सुरेंस की भी फैसिलिटी मिलती है। जैसे कि अगर आप यहाँ से लोन लेते हैं तो आपको Personal Accident Cover मिल सकता है, Personal Loan Security मिल सकता है।
- इसका जो पर्सनल लोन होता है HDFC से, उसका कोई हिसाब नहीं लिया जाता है यानि अगर आप यहाँ से पैसे लेते हैं पर्सनल लोन अमाउंट कके रूप में तो उस पैसे को आप कहाँ यूज़ करते हैं उसका कोई हिसाब आपको बैंक को नहीं देना होता है, इसे आप कहिं भी यूज़ कर सकते हैं।
- यहाँ आपक्को HDFC बैंक वालो की तरफ से आपको 24*7 असिस्टेंस भी मिलता है यानि कि आप दिन या रात कभी भी HDFC की तरफ से कोई हेल्प छाहते हो तो फिर आप उन्हें मैसेज की थ्रू या फ़ोन बैंकिंग के थ्रू बात कर सकते हो या उनसे हेल्प ले सकते हो।
एलिजिबिलिटी | Eligibility
- अब हम बात करते है HDFC बैंक से पर्सनल लोन लेने के एलिजिबिलिटी के बारे में यानि कौन कौन से लोग HDFC से पर्सनल लोन ले सकते हैं।
- आप जिनके नाम से भी लोन लेना चाहते हैं उनका कहीं न कहीं जॉब होना चाहिए, चाहे प्राइवेट लिमिटेड जॉब हो या पब्लिक सेक्टर उनका एक रेगुलर इनकम होना चाहिए।
- यहाँ आप जिनके भी नाम से लोन लेना चाहते हो उनकी उम्र 21-60 साल होना चाहिए। अगर उनका उम्र 60 से ज्यादा है है 21 से कम है तो वह यहाँ से पर्सनल लोन नहीं ले सकते हैं।
- जिनके नाम से भी आप लोन लेना चाहते हो उनका जॉब कमसकम 2 का होना चाहिए और अभी वह जहाँ जॉब कर रहे हैं, वहां वह कमसकम 1 साल से जॉब कर रहा होना चाहिए।
- अगर उनका सैलेरी अकाउंट HDFC में है तो उनका इनकम कमसकम 25000 रूपए होना चाहिए, और अगर उनका अकाउंट HDFC में नहीं है तब उनका इनकम कमसकम 50, 000/month होना चाहिए, तभी वह यहाँ से पर्सनल लोन ले पाएंगे।
डाक्यूमेंट्स | Documents
- आइडेंटिटी पूफ (Passport / Voter ID Card / Driving License /Adhar).
- यहाँ आपको Adress Proof की जरुरत होती है जिसके तहत आप Passport / Voter ID Card / Driving License /Adhar इन सबका कॉपी दे सकते हैं।
- आपको लेटेस्ट 3 महीने का बैंक स्टेटमेंट देना होता है। अगर आप Passbook का फोटो कॉपी दे रहे हैं तो यहाँ पर आपको 6 महीने का Passbook का फोटो कॉपी देना होता है।
- यहाँ आपको लास्ट 2 महीने का सैलेरी स्लिप दे देना होता है। अगर आप जॉब करते हैं तो सैलेरी स्लिप क बारे में तो जरूर पता होगा।
तो यह वह डाक्यूमेंट्स थे HDFC से पर्सनल लोन ले के लिए।
HDFC बैंक से पर्सनल लोन लें कैसे | HDFC Bank Se Personal Loan Kaise Le
दोस्तों यहाँ पर HDFC से लोन के सिर्फ दो तरीके है -
ऑनलाइन - अगर आप ऑनलाइन लोन अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको HDFC बैंक के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा जहाँ से आप HDFC से पर्सनल लोन लेने के लिए डायरेक्ट अप्लाई कर सकते हैं। वहां पर आप अपना पर्सनल डिटेल्स फील करके HDFC से पर्सनल लोन लेने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
ऑफलाइन - अगर आप ऑफलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको बैंक जाना होगा। बैंक में आपको सारे इनफार्मेशन बताना है। वहां जाकर आपको बताना होगा कि आप पर्सनल लोन चाहते हो तब आपको बैंक से एक फॉर्म दिया जाएगा। आपको उस फॉर्म को फील करना है और फील करने के बाद जो भी वहां प्रोसेस होगा वह आपको बैंक में बता दिया जाएगा और फिर आप वहां से लोन ले पाएंगे।
तो दोस्तों इन दोनों तरीको से आप HDFC से पर्सनल लोन ले सकते हैं।
इंटरेस्ट रेट्स | Interest Rates
HDFC बैंक में डिफरेंट टाइप्स सेविंग्स अकाउंट मौजूत है जैसे की Regular Savings Account, Insta Account, Savings Max Account, Women's Savings Account, Senior Citizen's Account, Kids Advantage Account, Institutional Savings Account, BSBD Account, BSBD Small Account, Savings Farmers Account Etc. यह सारे एकाउंट्स HDFC बैंक के सेविंग्स अकाउंट के लिस्ट में मौजूत हैं।
जितने भी टाइप्स एकाउंट्स HDFC बैंक में मौजूत हैं इसमें इंटरेस्ट रेट जो होता है वह सेम एप्लीकेबल रहेगा जैसे की रेगुलर सेविंग्स अकाउंट में रहता है। इसके लिए आपको यह भी जानकारी रखना है कि सेविंग्स अकाउंट में आपको जो इंटरेस्ट प्रोवाइड किया जाता है वह आपका जो बैलेंस होता है उसे प्रॉपर तरीके से मेन्टेन करने के लिए ही प्रोवाइड किया जाता है ऐसा नहीं है कि आप बार-बार ऑप्स एंड डाउन्स करवाते हैं यानि कि आपका जो अमाउंट है आप उसे बार-बार डिपाजिट करते, विथड्रॉ करते तो फिर इसके हिसाब से जो ऑप्स एंड डाउन्स होगा उसी के हिसाब सेही आपको इंटरेस्ट रेट प्रोवाइड किया जायेगा। यहाँ आपको हर 3 महीना अंतर-अंतर सेविंग्स अकाउंट में इंटरेस्ट दिया जाता है।
आपके अकाउंट में कितना बैलेंस है उसके ऊपर डिपेंड करके आपको इंटेरेस्ट दिया जाता है। अगर 50 lacs से ज्यादा आप बैलेंस मेन्टेन करके रखते हैं सेविंग्स अकाउंट में तो 3.50% रेट ऑफ़ इंटरेस्ट आपको प्रोवाइड किया जायेगा। और अगर आपका बैलेंस 50 lacs से निचे है 3.00 % रेट ऑफ़ इंटरेस्ट आपको प्रोवाइड किया जायेगा।
तो दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आपको अब पूरी तरह से समझ आ गया होगा कि HDFC बैंक से पर्सनल लोन कैसे ले सकते हैं HDFC Bank Se Personal Loan Kaise Le तो अगर आपको इस लेख से हेल्पफुल जानकारी मिली हो तो इसे शेयर जरूर कीजिये।

0 Comments