HDFC बैंक से होम लोन कैसे ले?- HDFC Home Loan Kaise Le (How to Apply HDFC Home Loan Online): 

दोस्तों आप HDFC बैंक से होम लोन कैसे ले सकते हैं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से। क्या आपको पता है कि अगर आप एक किसान है तब भी आप HDFC से होम लोन ले सकते हैं। होम लोन लेने के लिए आपको किन किन डाक्यूमेंट्स की जरुरत होगी, किन-किन टर्म्स  कंडीशंस को फॉलो करके आप HDFC बैंक से होम लोन लेने के एलिजिबल हो सकते हैं, अगर आप एलिजिबल हैं तो आपको मैक्सिमम कितने अमाउंट तक का होम लोन मिल सकता है, उस लोन अमाउंट को वापस करने के लिए आपको कितने महीनों का समय मिलेगा और लोन लेने के बाद आपको लोन अमाउंट पर कितने % का इंटरेस्ट देना होगा और कौन-कौन से एक्स्ट्रा चार्ज देने होंगे यह सारी बातें आज हम इस लेख में बताने वाले हैं। 


HDFC बैंक से होम लोन कैसे ले? - HDFC Home Loan Kaise Le | How to Apply HDFC Home Loan Online

HDFC बैंक से होम लोन लेने के Benefits 

  • पहला बेनिफिट है कि HDFC से आपको लौ इंटरेस्ट रेट के साथ होम लोन मिल सकता है। HDFC में स्टार्टिंग इंटरेस्ट रेट 6.75% p.a का है। 
  • दूसरा बेनिफिट ये है की अगर आप किसी महिला के नाम से यहाँ होम लोन लेते हैं तो उसमें आपको 0.05% इंटरेस्ट रेट का डिस्काउंट भी मिलता है। 
  • आर्मी ग्रुप यानि की इंडियन आर्मी एम्प्लॉय को यहाँ पर AGIF यानि आर्मी ग्रुप इन्सुरेंस फंड की फैसिलिटीज दी जाती है, जो कि केवल इंडियन आर्मी एम्प्लॉय के लिए है। 
  • यहाँ पर आपको मैक्सिमम 30 साल तक का रीपेमेंट टाइम मिल सकता है यानि कि 30 साल तक आपको समय मिलता है लोन को वापस करने के लिए। 
  • होम लोन में HDFC वाले कई टाइप्स के होम लोन देते हैं जो कि कस्टमर के हिसाब से सूट करते हैं। जैसे की  HDFC Home Loan - For Resident Indians,  HDFC Home Loan - For Buying a New Plot,  HDFC Home Loan - For Indians Earning At Least Rs. 10, 000 Per Month. इसी तरह के होम लोन में और भी कुछ टाइप्स प्रोवाइड करते हैं HDFC वाले जिसके हिसाब से कि कस्टमर अपने हिसाब से यानि जैसे कि अगर उन्हें न्यू प्लाट खरीदना है तो वह न्यू प्लाट वाला होम लोन लेंगे तो उनको यहाँ पर कुछ स्पेशल फैसिलिटीज दी जाती है। 
  • साथ ही यहाँ आपको रीपेमेंट करने के लिए मल्टीपल ऑप्शन दी जाती है जो कि कस्टमर अपने हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं। जो रीपेमेंट उनको अच्छा लगता है उसे सेलेक्ट करके वह रीपेमेंट कर सकते हैं। 

HDFC बैंक से होम लोन लेने के लिए Eligibility Creteria 

  • आपका ऐज 21-65 साल तक का होना चाहिए तभी आप HDFC से होम लोन के लिए एलिजिबल हो सकते हैं। 
  • यहाँ पर सैलरीड और सेल्फ एम्प्लॉयड दोनों लोगों को लोन प्रोवाइड किया जाता है। साथ में जो किसान है वह भी HDFC से होम लोन ले सकते हैं। 
  • यहाँ पर अगर आप एक सैलरीड पर्सन हैं तो आपका इनकम मिनिमम 10, 000 प्रति महीना होना चाहिए। वहीं अगर आप एक बिजनेसमैन हैं यानि की सेल्फ एम्प्लॉयड है तो आपका इनकम मिनिमम 2 लाख p.a. होना चाहिए। तब आप यहाँ पर लोन लेने के लिए एलिजिबल हो सकते हैं। 


HDFC बैंक से होम लोन लेने के लिए डॉमेन्ट्स 

  • 2 फोटोग्राप्स 
  • आइडेंटिटी प्रूफ और रेसिडेंस प्रूफ 
  • लास्ट 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट 
  • प्रोसेसिंग फी पे करने के लिए एक चेक 

इनकम डाक्यूमेंट्स 

यहाँ पर अग्रिकल्चरिस्ट्स, सैलरीड कस्टमर और सेल्फ एम्प्लॉयड तीनों को अलग-अलग डाक्यूमेंट्स देना होता है। 

अगर आप एक सैलरीड पर्सन है तो आपको लेटेस्ट सैलरी स्लिप देना होगा और फॉर्म 16 फील करके देना होगा। 

अगर आप एक सेल्फ एम्प्लॉयड हैं तो आपको यहाँ पर एजुकेशनल क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट और प्रूफ ऑफ़ बिज़नेस देना होगा यानि कि आप बिज़नेस करते हैं उसका प्रूफ देना होगा। दूसरा, यहाँ पर आपको पिछले 3 साल का इनकम टैक्स रिटर्न का कॉपी देना होगा और साथ में पिछले 3 साल का प्रॉफिट एंड लॉस अकाउंट और बैलेंसशीट देना होगा। 

लेकिन आगे आप एक अग्रिकल्चरिस्ट है तो आपको यहाँ पर जितनी भी भूमि है यानि जमीन है उसको दर्शाते हुए उसकी एक-एक कॉपी देनी होती है। दूसरा, यहाँ पर आप जितने भी खेती कर रहे हैं जितने जमीन में उसे दर्शाते हुए आपको अपने जमीन के कागजात का एक कॉपी देना होता है। तीसरा, अगर आपने पहले से यहाँ पर कोई लोन लिया हुआ है तो उसका रीपेमेंट आप कैसे कर रहे हैं उसका एक कॉपी देना होता है। 

HDFC बैंक में आपको कितने अमाउंट तक का होम लोन मिल सकता है? 

दोस्तों ये डिपेंड करता है कि आपका सैलरी कितना है। अगर आपकी सैलरी 25, 000 प्रति महीना है तब आप यहाँ पर 13,15,160 रूपए तक का होम लोन ले सकते हैं। और यहाँ पर आपका मंथली EMI 10, 000 का बनेगा। लोन अमाउंट आपके सिबिल स्कोर पर भी डिपेंड करता है अगर आपका सिबिल स्कोर ख़राब है तो आपको यहाँ पर कम लोन दिया जाएगा और अगर ज्यादा खराब हुआ तो हो सकता है कि आपको लोन मिले ही नहीं। 



HDFC बैंक से होम लोन कैसे ले? 

दोस्तों लोन लेने के दो तरीके हैं पहला ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन। ऑनलाइन अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो आपको पहले HDFC बैंक के ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाना है, जहाँ से आप होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाने के बाद आपको साइडबार में तीन ऑप्शन दिखेंगे Sign Up, User ID और Loan Account Number. अगर आपका अकाउंट पहले से ही HDFC में है तब आप यहाँ पर अकाउंट नंबर यूज़ कर सकते हैं। वहीं अगर आप नेट बैंकिंग यूज़ करते हैं तो आपके पास आईडी और पासवर्ड भी होगा तो उसे आप यूज़ कर सकते हैं। और अगर आप न्यू कस्टमर हैं तो आप यहाँ पर Sign Up को उसे करके लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

दोस्तों अगर आपको िर्फ चेक करना है कि आप लोन लेने के लिए एलिजिबल है या नहीं तो वह भी आप यहाँ पर चेक कर सकते हैं। वहां पर दोस्तों आपको अप्लाई कर लेना है। अप्लाई करने के बाद आपका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा उसके बाद आपकी एलिजिबिलिटी चेक होग। और फिर आप जितने भी लोन अमाउंट के लिए एलिजिबल होंगे उसका आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा और वहां से आप जान जाएंगे कि आप यहाँ से कितना लोन ले सकते हैं। फिर HDFC वालों के तरफ से आपको एक कॉल आएगा जो कि आपको सारी चीजें बतांएगे कि आप कैसे यह कर सकते हैं उसके बाद तुरंत आपके अकाउंट पर लोन अमाउंट पहुंच जाएगा। और इस तरह से आप ऑनलाइन अप्लाई करके होम लोन ले सकते हैं। 


HDFC बैंक से ऑफलाइन होम लोन कैसे ले? 

ऑफलाइन में आपको ज्यादा कुछ करने की जरुरत नहीं है। आपके आसपास जो भी HDFC बैंक है आपको वहां जाना है  और उन्हें बताना है कि आप HDFC से होम लेना चाहते हैं और फिर आपको अपना पूरा  डिटेल देना है।उसके बाद वह आपको होम लोन के बारे मी लगभग  सारी चीजे बताएंगे। सब कुछ जानने के बाद फिर अगर आप लोन लेना चाहते हैं तब वह आपको एक फॉर्म देंगे जिसे कि आपको फील करना है। फॉर्म फील करने के बाद जो भी डाक्यूमेंट्स लगेंगे उसका एक-एक कॉपी आपको फॉर्म के साथ अटैच कर देना है और फिर जिस भी काउंटर से आपने फॉर्म लिया होगा उसी में आपको जमा कर देना है। जमा करते ही वह आपका फॉर्म चेक करेंगे और जो-जो डाक्यूमेंट्स आपने वहां पर यूज़ किये हैं उन सबका ओरिजनल कॉपी मांगेंगे। फिर आपको उन्हें ओरिजनल कॉपी दिखाना है वह वेरीफाई करेंगे और फिर तुरंत वह आपको आपके ओरिजनल कॉपी वापस कर देंगे। उसके बाद एक से दो दिन के अंदर आपका लोन एप्रूव्ड हो जाएगा और लोन अमाउंट आपके दिए हुए बैंक अकाउंट पर पहुंच जाएगा। तो इस  तरह से आप ऑफलाइन बैंक से अप्लाई करके होम लोन ले सकते हैं। 


HDFC होम लोन में कितने % इंटरेस्ट रेट लगाया जाएगा?

यहाँ पर दोस्तों HDFC बैंक की तरफ से आपका स्टारटिंग  इंटरेस्ट रेट 6.75% का है। 

लोन अमाउंट को वापस करने के लिए आपको कितना समय मिलेगा?

लोन अमाउंट वापस करने के लिए आपको मैक्सिमम 30 साल तक का समय मिल सकता है। 




आपको कौन-कौन से एक्स्ट्रा चार्जेज पे करने होंगे? 

एक्स्ट्रा चार्जेज में आपको सबसे पहले प्रोसेसिंग फी देना होता है, जो कि अगर आप एक सैलरीड या सेल्फ एम्प्लॉयड इंडिविजुअल है तो आपको यहाँ पर लोन अमाउंट का 0.5% पे करना होगा जो कि मिनिमम 3,000 या फिर उससे ज्यादा होना चाहिए। वहीं अगर आप एक सेल्फ एम्प्लॉयड नॉन प्रोफेशनल हैं तब आपको यहाँ पर लोन अमाउंट का 1.5% पे करना होगा। इसी तरह के प्री पेमेंट चार्जेज, लिस्ट ऑफ़ डाक्यूमेंट्स, फोटोकॉपी ऑफ़ डाक्यूमेंट्स इस तरह के और भी बहुत सारे चार्जेज लगते हैं। 

तो दोस्तों HDFC बैंक से होम लोन कैसे ले? शायद इस लेख से आपको अच्छे से पता चल गया होगा। उम्मीद करते हैं कि आपको यह लेख अच्छा लगा अगर आपको इस लेख में कुछ भी कमी लगा हो तो आप कमेंट करके बता सकते हैं। 


Others Posts -