PNB Personal Loan Kaise Le - PNB से पर्सनल लोन कैसे ले? PNB Instant Personal Loan Apply Online:

दोस्तों अगर आप एक सैलरीड पर्सन या सेल्फ एम्प्लॉयड हैं आप पंजाब नैशनल बैंक (PNB) से पर्सनल लोन कैसे ले सकते हैं, पर्सनल लोन लेने के लिए आपको किन किन डाक्यूमेंट्स की जरुरत होती है, किन किन टर्म और कंडीशंस को फॉलो करके आप पर्सनल लोन लने के लिए एलिजिबल हो सकते हैं, इस बैंक से आपको मैक्सिमम कितने अमाउंट तक का पर्सनल लोन मिल सकता है, उसे वापस करने के लिए आपको कितने महीने का समय मिलता है और सबसे इम्पोर्टेन्ट लोन लेने के बाद लोन अमाउंट पर कितना इंटरेस्ट रेट लगता है और लोन लेने के बाद आपको कौन-कौन से एक्स्ट्रा चार्जेज पे करने होते हैं यह सारी बातें आज मैं आपसे इस लेख के माध्यम  करने वाला हूँ। 

PNB Personal Loan Kaise Le - PNB से पर्सनल लोन कैसे ले? | PNB Instant Personal Loan Apply Online

PNB से आप किन किन पर्पस के लिए लोन ले सकते हैं 

दोस्तों आप अपने जरुरतमंद चीजों को पूरा करने के लिए पंजाब नैशनल बैंक (PNB) से पर्सनल लोन ले सकते हैं, जैसे अपने या अपने किसी फॅमिली मेंबर के मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए आप पर्सनल लोन ले सकते हैं, अपने बेटे या बेटी की शादी के लिए आप पर्सनल लोन ले सकते हैं, एजुकेशन के लिए आप पर्सनल लोन ले सकते हैं, फॉरेन ट्रेवल के लिए पर्सनल लोन ले सकते हैं। इस तरह के और भी जितने पर्सनल नीड्स हैं उसके लिए आप पंजाब नैशनल बैंक (PNB) से कभी भी पर्सनल लोन ले सकते हैं। 


PNB पर्सनल लोन के लिए कौन-कौन से लोग एलिजिबल हैं 

  • सबसे पहला पॉइंट हैं कि आपका ऐज मिनिमम 21-58 साल का होना चाहिए। 
  • वैसे लोग जो सैलरीड पर्सन है या फिर सेल्फ एम्प्लॉयड हैं, दोनों लोगों को यहाँ से पर्सनल लोन मिल सकता है। सैलरीड पर्सन की अगर बात करें तो यहाँ पर गवर्नमेंट जॉब, प्राइवेट जॉब या MNCs में जॉब करते हैं तो आपको यहाँ से पर्सनल लोन मिल जाएगा। और सेल्फ इम्प्लॉयड में जो भी प्रोफेशनल्स हैं उन्हें यहाँ से पर्सनल लोन मिल जाएगा। 
  • आपका इनकम हर महीने मिनिमम 30 हजार तक का होना चाहिए। इससे कम अगर आपका मंथली इनकम है तो आपको PNB से पर्सनल लोन लेने में बहुत सारे परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 
  • आपका सिविल स्कोर अच्छा होना चाहिए। अगर आपके सिविल स्कोर में कोई प्रॉब्लम है या फिर आपका सिविल स्कोर ख़राब है तब आपको यहाँ से पर्सनल लोन नहीं मिलेगा। 

PNB पर्सनल लोन लेने के लिए Documents 

  • डाक्यूमेंट्स में दोस्तों सबसे पहले आपको 2 पासपोर्ट साइज फोटो की जरुरत पड़ेगी। 
  • एक आइडेंटिटी प्रूफ की जरुरत होती है, जिसमें की आप ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड दे सकते हैं। 
  • अड्रेस प्रूफ, जिसमें कि आप पासपोर्ट, लाइसेंस, रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट, किसी भी तरह का यूटिलिटी बिल दे सकते हैं। 
  • पैन कार्ड। 
  • इनकम प्रूफ, जिसमें की अगर आप एक सैलरीड पर्सन है तो आपको यहाँ पर लास्ट 3 महीने का सैलरी स्लिप देना होगा या फिर 3 महीने का सैलरी अकाउंट का स्टेटमेंट दे सकते हैं। अगर आप एक सेल्फ इम्प्लॉयड हैं तो आप इनकम टैक्स रिटर्न का कॉपी दे सकते हैं या फिर फॉर्म 16 फील करके दे सकते हैं। 


PNB में आपको कितने अमाउंट तक का लोन मिल सकता है 

दोस्तों यहाँ से आप मिनिमम 50 हजार का और मैक्सिमम 15 लाख रूपए तक का पर्सनल लोन मिल सकता है यानि की आप यहाँ 50 हजार से 15 लाख रूपए तक का लोन ले सकते हैं। 


लोन को वापस करने के  कितने समय मिलेंगे 

दोस्तों लोन को वापस करने के लिए यहाँ आपको 12 महीने से 60 महीने तक का समय मिल सकता है। 


PNB से पर्सनल लोन कैसे ले? 

दोस्तों आप लोन लेने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले पंजाब नैशनल बैंक के ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाना है, जहाँ पर आप अपना कुछ पर्सनल डिटेल फील करके लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं अगर आप ऑफलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको ऑफलाइन आपके आसपास जो भी PNB का ब्रांच है वहां विजिट करना है वहां आपको रिप्रेजेन्टेटिव से बात करना है। आपको उन्हें बताना है कि आप उनके बैंक से पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो वह पर्सनल लोन से रिलेटेड लहभग सारी जानकारी आपको देंगे, जिसमें कि वह आपके प्रोसेसिंग फी, फ्री पेमेंट, फाॅर्स-क्लोज़र चार्जेज, लोन का इंटरेस्ट रेट इस तरह की सारी चीजें बताएँगे। इसके बाद वह आपको एक फॉर्म देंगे जिसे की आपको फील करना है। फील करने के बाद वापस आपको उसी काउंटर पर फॉर्म को जमा कर देना है। जमा करने के बाद वह वहां पर आपसे आपने जो जो डॉक्युमनेट्स फॉर्म फील करने में यूज़ किये हैं उनका ओरिजनल डाक्यूमेंट्स वह वेरिफिकेशन करने के लिए मांग सकते हैं। आपको ओरिजनल डॉक्यूमेंट देना है वह वेरीफाई करेंगे और तुरंत वह आपको ओरिजनल डाक्यूमेंट्स वापस कर देंगे। वापस करने के बाद यहाँ पर लोन एप्रूव्ड हो करके आपके अकाउंट तक आने में मैक्सिमम 15 दिन तक का समय लग सकता है। तो दोस्तों इस  तरह से आप ऑफलाइन लोन ले सकते हैं। 


PNB में लोन लेने के बाद कितने % का ब्याज लगेगा 

यहाँ पर दोस्तों कम से कम आपको 8.5% का इंटरेस्ट रेट देना पड़ सकता है। यह लोवेस्ट इंटरेस्ट रेट है। मैक्सिमम इंटरेस्ट रेट बढ़ते-घटते रहते हैं। 


चार्जेज आपको कौन - कौन से देने होते हैं 

लोन लेने के तुरंत बाद आपको प्रोसेसिंग फी देना होता है जो कि लोन अमाउंट का 1.8% + Taxes देने होते हैं। यह प्रोसेसिंग फी Upto 1,800 तक का हो सकता है। इसके अलावा और भी कुछ चार्जेज लगते हैं जैसे फाॅर्स क्लोज़र चार्ज, प्री पेमेंट चार्ज। 


तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि अब आप जान गए होंगे की PNB से आप पर्सनल लोन कैसे ले सकते हैं? तो अगर आपको यह लेख PNB Personal Loan Kaise Le - PNB से पर्सनल लोन कैसे ले? PNB Instant Personal Loan Apply Online अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और कमेंट करे कि आपको यह लेख कैसा लगा। 


Read More Post -